Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsMark Tully Death: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और प्रसिद्ध लेखक मार्क टली,...

Mark Tully Death: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और प्रसिद्ध लेखक मार्क टली, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 2005 में पद्म भूषण दिया गया था

Mark Tully Death: वरिष्ठ पत्रकार और प्रसिद्ध लेखक मार्क टली का रविवार को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले एक सप्ताह से साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। टली 22 वर्षों तक बीबीसी के नई दिल्ली ब्यूरो प्रमुख रहे और भारत पर कई चर्चित किताबें लिखीं।

Mark Tully Death: वरिष्ठ पत्रकार और प्रसिद्ध लेखक मार्क टली का रविवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. उनके एक करीबी दोस्त ने यह जानकारी दी. वह 90 वर्ष के थे. भारत पर उन्होंने कई किताबें लिखी थीं. कई पुरस्कारों से सम्मानित मार्क टली कुछ समय से बीमार थे और पिछले एक सप्ताह से साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे.

दिल्ली में ली अंतिम सांस

वरिष्ठ पत्रकार और टली के करीबी दोस्त सतीश जैकब ने बताया, ‘मार्क का आज दोपहर मैक्स अस्पताल, साकेत में निधन हो गया.’ उनका जन्म 24 अक्टूबर 1935 को कलकत्ता (अब कोलकाता) में हुआ था. टली 22 वर्षों तक ‘BBC’ के नई दिल्ली ब्यूरो के प्रमुख रहे.

2005 में पद्म भूषण से किया था सम्मानित

प्रख्यात लेखक होने के साथ-साथ, टली बीबीसी रेडियो-4 के कार्यक्रम ‘समथिंग अंडरस्टूड’ के प्रेजेंटर भी थे. उन्हें 2002 में ‘नाइट’ की उपाधि से सम्मानित किया गया और 2005 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से नवाजा गया. टली ने भारत पर कई किताबें लिखी हैं, जिनमें ‘नो फुल स्टॉप्स इन इंडिया’, ‘इंडिया इन स्लो मोशन’ और ‘द हार्ट ऑफ इंडिया’ शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: ‘हर वोट शासन और विकास की दिशा करता है तय’, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम में बोले सीएम भजनलाल शर्मा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image