Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsSalwan Momika: स्वीडन में कई बार कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका की...

Salwan Momika: स्वीडन में कई बार कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका की हत्या, हमलावरों ने मारी गोली, हत्या के समय टिकटॉक पर था लाइव

स्टॉकहोम। स्वीडन में कुरान जलाने के कई मामलों में शामिल रहे इराकी मूल के सलवान मोमिका नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. स्टॉकहोम में एक न्यायाधीश ने गुरुवार को यह जानकारी दी. स्वीडिश मीडिया के मुताबिक व्यक्ति की मौत स्टॉकहोम के नजदीकी शहर में हुई गोलीबारी में हुई.

स्वीडन में जलाई थी कुरान

बता दें कि सलवान मोमिका (38) ने 2023 में स्वीडन में इस्लाम की पवित्र किताब को जलाने और अपवित्र करने की कई घटनाओं को अंजाम दिया था. कुरान को जलाने का वीडियो प्रसारित होने के बाद कई मुस्लिम देशों में आक्रोश और आलोचना देखने को मिला और कई जगहों पर दंगे और अशांति की घटनाएं सामने आईं.

जज ने की मोमिक की मौत की पुष्टि

स्टॉकहोम जिला अदालत ने कहा कि मोमिक नामक एक आरोपी के मुकदमे में गुरुवार को आने वाला फैसला स्थगित कर दिया गया है क्योंकि आरोपी की मृत्यु हो गई है. न्यायाधीश गोरान लुंडाहल ने पुष्टि की कि मृतक मोमिक ही है. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि मोमिक की मौत कब और कैसे हुई.

पुलिस ने बताया कैसे हुई हत्या ?

पुलिस ने बताया कि उन्हें स्टॉकहोम के पास सोडरटालजे में बुधवार रात गोलीबारी की सूचना मिली थी, जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया था, बाद में उसकी मौत हो गई और हत्या की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है.

मोमिक 2018 में इराक से आया था स्वीडन

प्रसारक एसवीटी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीड़िता मोमिक ही था. इसने कहा कि मोमिक 2018 में इराक से स्वीडन आया था और उसे 2021 में तीन साल का निवास परमिट दिया गया था. अभियोजक रासमस ओमान ने स्वीडिश समाचार एजेंसी टीटी को बताया कि इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया.

मोमिक ने दलील दी थी कि उसका विरोध मुस्लिमों के प्रति नहीं है बल्कि इस्लाम से है. उसने तर्क दिया कि वह स्वीडन की जनता को कुरान के संदेशों से बचाना चाहते हैं. स्वीडिश पुलिस ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हवाला देते हुए उनके प्रदर्शनों की अनुमति दी, जबकि उनके खिलाफ आरोप दायर किए.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular