Saturday, July 6, 2024
Homeताजा खबरSahara Shree Passes Away : सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का...

Sahara Shree Passes Away : सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का लंबी बीमारी के बाद निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

मुंबई। सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। सुब्रत रॉय का यहां के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से मृत्यु हो गई। दो दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने 14 नवंबर की रात के साढ़े 10 बजे आखिरी सांस ली। सहारा ग्रुप के चेयरमैन रॉय का पार्थिव शरीर यूपी के लखनऊ में बुधवार को लाया जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि सहारा श्री सुब्रत रॉय का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति है क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की। उनका सहारा बने। भावभीनी श्रद्धांजलि!

सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 को बिहार के अररिया में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल  में हुई थी। इसके बाद उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई यूपी के गोरखपुर में की थी। रॉय ने सहारा इंडिया परिवार की स्थापना साल 1978 में की थी.।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments