Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsअमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मिलेंगे एस जयशंकर, 50% टैरिफ लगाए...

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मिलेंगे एस जयशंकर, 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद पहली मुलाकात, जानें द्विपक्षीय बैठक में किन मुद्दों पर होगी चर्चा

Jaishankar–Marco Rubio Meet: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें उच्च स्तरीय सत्र की शुरुआत के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात करेंगे। रूस से तेल आयात पर अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 25% अतिरिक्त शुल्क के बाद यह उनकी पहली आमने-सामने की बातचीत होगी।

Jaishankar Marco Rubio Meet: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के उच्च स्तरीय 80वें सत्र की शुरुआत के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय बैठक करेंगे. रूस से तेल की खरीद को लेकर अमेरिका द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने के बाद, रुबियो और जयशंकर की यह पहली आमने-सामने की मुलाकात होगी.

रूबियो और जयशंकर के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक

रविवार को अमेरिका के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दैनिक कार्यक्रम के अनुसार, रुबियो सोमवार सुबह न्यूयॉर्क में जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. दोनों इससे पहले जुलाई में वॉशिंगटन में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान मिले थे. यह द्विपक्षीय बैठक ऐसे दिन हो रही है, जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने को लेकर भी बातचीत होने वाली है. विदेश मंत्री जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र में भाग लेने के लिए रविवार को न्यूयॉर्क पहुंचे थे.

पीयूष गोयल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल अमेरिकी पक्ष से करेगा मुलाकात

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को न्यूयॉर्क में अमेरिकी पक्ष से मुलाकात करेगा. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते पर शीघ्र निष्कर्ष निकालने के लिए चर्चा को आगे बढ़ाना है.’

ये भी पढ़ें: 21 सितंबर के बाद नए H-1B आवेदनों के लिए देना होगा 1 लाख अमेरिकी डॉलर का शुल्क, USCIS ने किया स्पष्ट

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular