Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsRussia-Ukraine War : रूस ने यूक्रेन पर 650 से अधिक ड्रोन और...

Russia-Ukraine War : रूस ने यूक्रेन पर 650 से अधिक ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया, तीन लोगों की मौत

Russia-Ukraine War : कीव। रूस ने सोमवार रात यूक्रेन पर 650 से अधिक ड्रोन और तीन दर्जन मिसाइलें दागीं। यह व्यापक हमला रात में शुरू हुआ और मंगलवार को दिन तक जारी रहा। इस हमले में चार वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि बमबारी ने यूक्रेन के 13 क्षेत्रों में घरों और बिजली ग्रिड को निशाना बनाया, जिससे भीषण सर्दी में व्यापक स्तर पर बिजली गुल हो गई।

जेलेंस्की ने ‘टेलीग्राम’ पर एक पोस्ट में कहा कि बमबारी से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का यूक्रेन पर आक्रमण जारी रखने का इरादा जाहिर हो गया है। यूक्रेनी और यूरोपीय अधिकारियों का दावा है कि पुतिन अमेरिका के नेतृत्व वाले शांति प्रयासों में गंभीरता से सहयोग नहीं कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा, यह हमला रूसी प्राथमिकताओं का बेहद स्पष्ट संकेत है। यह व्यापक हमला क्रिसमस से ठीक पहले किया गया, जब लोग अपने परिवारों के साथ घर पर सुरक्षित रहना चाहते हैं। दरअसल, यह हमला ऐसे समय में किया गया, जब इस युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत के प्रयास किए जा रहे हैं। पुतिन यह बात स्वीकार नहीं कर सकते कि हमें हत्याएं बंद करनी होंगी।

यूक्रेन को तबाह करना चाहता है रूस : जेलस्की

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष दिन-व-दिन भीषण होता जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच शांति वार्ता भी जारी है। अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि पिछले हफ्ते रूस ने यूक्रेन पर लगभग 1,300 ड्रोन, करीब 1,200 गाइडेड एरियल बम और विभिन्न प्रकार की 9 मिसाइलें यूक्रेन पर दागीं।उन्होंने बताया कि इस रूसी हमले में ओडेसा क्षेत्र और दक्षिणी हिस्सों को काफी नुकसान हुआ है। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी है और कहा कि उनकी सेना प्रभावित इलाकों में सामान्य जीवन बहाल करने में जुटी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार रात ओडेसा क्षेत्र पर रूसी हमले में आठ लोग मारे गए और 27 घायल हो गए। यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस के मुताबिक, रूस ने पिवडेन्ने शहर के बंदरगाह इंफ्रास्ट्रक्चर पर मिसाइल से हमला किया। सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले नौ दिनों से ओडेसा पर लगातार हमले हो रहे हैं, जिससे शहर और आसपास के इलाकों में बिजली गुल हो गई है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular