Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsRussia-Ukrainian War : जेलेंस्की और ट्रंप के बीच मुलाकात से पहले रूस...

Russia-Ukrainian War : जेलेंस्की और ट्रंप के बीच मुलाकात से पहले रूस ने किया यूक्रेनी अस्पताल पर हमला

रूस ने यूक्रेन के खारकीव शहर पर ग्लाइड बम और ड्रोन से हमला किया, जिसमें एक अस्पताल को नुकसान पहुंचा और सात लोग घायल हुए। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि हमले का लक्ष्य ऊर्जा प्रतिष्ठान थे और उन्होंने वायु रक्षा प्रणालियों की मांग की। यह हमला ऐसे समय हुआ जब जेलेंस्की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से अतिरिक्त सैन्य सहायता पर चर्चा के लिए वाशिंगटन रवाना होने वाले हैं।

Russia-Ukrainian War : कीव। रूसी सेना ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर रातभर शक्तिशाली ग्लाइड बम और ड्रोन से हमला किया, जिसमें एक अस्पताल को निशाना बनाया गया। इसमें सात लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।यह हमला ऐसे समय हुआ है जब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की वाशिंगटन जाने तथा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से और अधिक अमेरिकी सैन्य मदद मांगने की तैयारी कर रहे हैं।

हर दिन, हर रात, रूस सुविधाओं पर हमला करता है : जेलेंस्की

क्षेत्रीय प्रमुख ओलेह सिनीहुबोव ने कहा कि यूक्रेन के उत्तर-पूर्व में खारकीव पर हुए हमले में शहर का मुख्य अस्पताल प्रभावित हुआ, जिससे 50 मरीजों को बाहर निकालना पड़ा। वहीं, जेलेंस्की ने कहा कि हमले का मुख्य लक्ष्य ऊर्जा प्रतिष्ठान थे। हालांकि, उन्होंने हमलों का ब्योरा नहीं दिया। जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर कहा, हर दिन, हर रात, रूस बिजली संयंत्रों, बिजली लाइनों और हमारी (प्राकृतिक) गैस सुविधाओं पर हमला करता है।

यूक्रेनी नेता ने विभिन्न देशों से आग्रह किया कि वे रूस के लंबी दूरी के हमलों को रोकने में मदद करें और इसके लिए वे यूक्रेन को अधिक वायु रक्षा प्रणालियां उपलब्ध कराएं। जेलेंस्की ने कहा, हम अमेरिका और यूरोप, जी-7 तथा उन सभी साझेदारों की कार्रवाई पर भरोसा कर रहे हैं जिनके पास ये प्रणालियाँ हैं और जो हमारे लोगों की सुरक्षा के लिए इन्हें उपलब्ध करा सकते हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति शुक्रवार को वाशिंगटन में ट्रंप से मिलने वाले हैं।

वार्ता के केंद्र में यूक्रेन को अमेरिका द्वारा लंबी दूरी तक मार करने वाले अत्याधुनिक अस्त्र उपलब्ध कराए जाने पर चर्चा होने की उम्मीद है, जिनसे रूस पर जवाबी हमला किया जा सकता है। ट्रंप ने मॉस्को को चेतावनी दी है कि वह यूक्रेन को टॉमहॉक क्रूज़ मिसाइलें भेज सकते हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular