Tuesday, October 27, 2026
HomeLatest NewsRussia Ukraine War: रूस का यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन और...

Russia Ukraine War: रूस का यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला, 3 लोगों की मौत, 16 घायल

Russia Ukraine War: रूस ने शुक्रवार तड़के ड्रोन और मिसाइलों से यूक्रेन पर बड़ा हमला किया. राजधानी कीव में 3 लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हुए. वहीं पश्चिमी शहर ल्वीव में एक अज्ञात बैलिस्टिक मिसाइल से अहम बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया।

Russia Ukraine War: रूस ने शुक्रवार को तड़के ड्रोन और मिसाइलों से यूक्रेन पर हमला किया, जिसमें राजधानी कीव में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों के अनुसार, रूस ने पश्चिमी शहर ल्वीव में भी एक अज्ञात बैलिस्टिक मिसाइल से महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया.

ल्वीव के मेयर आंद्रियी सादोवयी ने कहा कि बाद में यूक्रेन की वायुसेना की पश्चिमी कमान ने बताया कि मिसाइल की गति करीब 13,000 किलोमीटर प्रति घंटा थी और उसके सटीक प्रकार की जांच की जा रही है.

कीव में कई जिलों को बनाया गया निशाना

कीव शहर सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमूर तकाचेंको ने कहा कि हमले में राजधानी के कई जिलों को निशाना बनाया गया. देस्नियान्स्की जिले में एक ड्रोन बहुमंजिला इमारत की छत पर गिर गया, जबकि इसी जिले के एक अन्य स्थान पर हमले के कारण एक आवासीय इमारत की पहली 2 मंजिल क्षतिग्रस्त हो गईं. डीनिप्रो जिले में ड्रोन के हिस्से गिरने से एक बहुमंजिला इमारत को नुकसान पहुंचा और आग लग गई.

जेलेंस्की ने हमले को लेकर पहले ही किया था आगाह

कीव के मेयर विटाली क्लित्स्को ने बताया कि हमले के कारण राजधानी के कुछ हिस्सों में पानी और बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई. यह हमला ऐसे समय हुआ है जब कुछ ही घंटे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने देश को रूस के बड़े पैमाने पर आक्रमण के इरादों के बारे में आगाह किया था. उन्होंने कहा था कि रूस राजधानी में भीषण ठंड का फायदा उठाना चाहता है. कीव में बर्फबारी के कारण सड़कें और गलियां बेहद फिसलन भरी हो गई हैं.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में ED कार्रवाई के विरोध में उतरे TMC सांसद, अमित शाह के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन, हिरासत में डेरेक ओ ब्रायन और महुआ मोइत्रा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image