Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsRussia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव फिर किए हमले,...

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव फिर किए हमले, आवासीय इमारतों और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाया निशाना

Russia Ukraine War: रूस ने मंगलवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर नए हमले किए, जिनमें आवासीय इमारतों और ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया गया। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को के अनुसार, पेचेरस्क और दिनप्रोव्स्की जिलों की इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा।

Russia Ukraine War: रूस ने मंगलवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव में आवासीय इमारतों और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाते हुए कई हमले किए. कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को के अनुसार, मध्य पेचेरस्क जिले में एक आवासीय इमारत और पूर्वी जिले दिनप्रोव्स्की में एक अन्य इमारत को गंभीर नुकसान पहुंचा है.

हमले के कारण बहुमंजिला इमारत में लगी आग

‘टेलीग्राम’ पर साझा किए गए हमले के वीडियो फुटेज में देखा गया कि दिनप्रोव्स्की में 9 मंजिला इमारत की कई मंजिलों में भीषण आग लगी है. कीव शहर प्रशासन के प्रमुख तिमोर त्काचेंको ने कहा कि कम से कम 4 लोग घायल हुए हैं. यूक्रेन के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि एनर्जी इफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया गया है लेकिन उसने यह नहीं बताया कि किस प्रकार की संरचना को निशाना बनाया गया या नुकसान कितना हुआ है.

शांति प्रस्ताव पर चर्चा के बीच रूस ने किया हमला

रूस का यह हमला रविवार को जिनेवा में अमेरिका और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच अमेरिका-रूस की मध्यस्थता वाले शांति प्रस्ताव पर हुई बातचीत के बाद हुआ. यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य ओलेक्जेंडर बेवज़ ने सोमवार को बताया था कि वार्ता बहुत रचनात्मक रही और दोनों पक्षों ने अधिकांश मुद्दों पर चर्चा की. जबकि क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने सोमवार को कहा कि उन्होंने नवीनतम प्रस्ताव को अभी तक नहीं देखा है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image