Tuesday, June 23, 2026
HomeLatest Newsऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी, कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स...

ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी, कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल

ऋषभ पंत की आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो गई है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने दो निराशाजनक सत्रों के बाद उन्हें रिलीज कर दिया, जिसके बाद 15 करोड़ रुपये में उनका ट्रेड हुआ। बदले में कुलदीप यादव 13.50 करोड़ रुपये की फीस पर लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए हैं। पंत ने 2025 और 2026 में कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया, जबकि कुलदीप का पिछला सत्र भी साधारण रहा।

Rishabh Pant Delhi Capitals : नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान के तौर पर दो खराब सत्र के बाद ऋषभ पंत की वेतन में 12 करोड़ रुपये की भारी कटौती के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम में वापसी हो रही है। दिल्ली कैपिटल्स के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव के साथ हुई एक ‘हाई-प्रोफाइल ट्रेड (बड़े खिलाड़ियों की अदला-बदली)’ में पंत 15 करोड़ रुपये में अपनी पुरानी फ्रेंजाइजी में वापस आ गए हैं। एलएसजी ने आईपीएल 2025 से पहले हुई बड़ी नीलामी में उन्हें 27 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में खरीदा था, जो लीग के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी रकम थी।

ऑस्ट्रेलियाई कोचिंग टीम की सलाह पर पंत को रिलीज करने का फैसला किया

लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने उस समय पंत के साथ लंबे समय तक जुड़े रहने की बात कही थी। लगातार दो कमजोर सत्र के बाद फ्रेंचाइजी प्रबंधन ने जस्टिन लैंगर और टॉम मूडी की मौजूदगी वाली ऑस्ट्रेलियाई कोचिंग टीम की सलाह पर पंत को रिलीज करने का फैसला किया। उम्मीद के मुताबिक हुए इस ट्रेड में बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव 13.50 करोड़ रुपये की मौजूदा फीस पर दिल्ली कैपिटल्स से लखनऊ सुपर जायंट्स में चले गए। पंत के लिए यह ट्रेड घर वापसी जैसी है। उन्होंने 2016 से 2024 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए 111 मैच खेले थे। नीलामी में जाने से पहले तक वह इसी टीम का हिस्सा थे। वह 2021 से 2024 तक टीम के कप्तान भी रहे और इस दौरान 43 मैचों में दिल्ली का नेतृत्व किया।

लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ उनका प्रदर्शन कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों मोर्चों पर उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। आईपीएल 2025 में टीम छह जीत और आठ हार के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही। वहीं आईपीएल 2026 का प्रदर्शन और भी खराब रहा। पंत की कप्तानी में लखनऊ की टीम 10 टीमों की लीग में सबसे निचले स्थान पर रही। टीम को 14 मैचों में सिर्फ चार जीत मिलीं और वह आठ अंकों के साथ तालिका में आखिरी स्थान पर रही। बल्लेबाजी में भी पंत संघर्ष करते नजर आए। 2025 सत्र में उन्होंने 14 मैचों में केवल 269 रन बनाए, जबकि 2026 में 312 रन जुटाए जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल था।

दूसरी ओर, कुलदीप यादव ने आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स से दिल्ली कैपिटल्स में आने के बाद 65 मैचों में 72 विकेट लिए थे। लेकिन आईपीएल 2026 उनके लिए भी साधारण रहा। कुलदीन ने इस सत्र में 14 मैचों में केवल 10 विकेट ही लिये और उनका इकॉनमी रेट 10.30 रन प्रति ओवर रहा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image