Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessShare Market Today : घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex...

Share Market Today : घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex में 411 अंक की उछाल,Nifty में 94 अंक की बढ़त,जानिए किन शेयरों में हुआ फायदा ?

मुंबई, घरेलू सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई. BSE का 30 शेयर वाला Sensex शुरुआती कारोबार में 411.15 अंक उछलकर 74,141.31 अंक पर पहुंच गया,NSE निफ्टी 94.2 अंक चढ़कर 22,514.15 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा

सेंसेक्स में सूचीबद्ध आईसीआईसीआई बैंक में शेयर में करीब 2 प्रतिशत की तेजी आई. इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, मारुति, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील के शेयरों को भी फायदा हुआ.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी और पावर ग्रिड के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे.अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.70 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,408.88 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image