Rihanna Mumbai event 2026 : मुंबई। ग्लोबल आइकन रिहाना ने बीती रात मुंबई में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल ब्यूटी इवेंट में शिरकत की, जहां उनकी मौजूदगी ने माहौल को खास बना दिया। इस इवेंट में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं, जिससे कार्यक्रम और भी ग्लैमरस बन गया। करीब दो साल बाद भारत पहुंचीं रिहाना अपने ब्यूटी ब्रांड Fenty Beauty के लॉन्च के सिलसिले में यहां आई हैं। इवेंट से जुड़ी उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें उनका स्टाइल और अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। खास बात यह रही कि रिहाना ने अपने लुक में हल्का देसी टच शामिल किया, जिसने भारतीय फैंस का दिल जीत लिया।
रिहाना ने देशी लुक में जीता फैंस का दिल
ग्लोबल स्टार रिहाना ने मुंबई में आयोजित ब्यूटी ब्रांड लॉन्च इवेंट में अपने शानदार अंदाज से फैंस का ध्यान अपनी और खींचा है। हालांकि, इससे पहले एक अन्य इवेंट में उन्होंने अपने देसी लुक से फैंस को सरप्राइज कर दिया। इस खास मौके पर रिहाना येलो ड्रेस में नजर आईं, जिसमें उनका स्टाइल बेहद एलिगेंट और आकर्षक लग रहा था। अपने लुक को और खास बनाने के लिए उन्होंने भारत के मशहूर डिजाइनर्स मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की गई खूबसूरत इंडियन ज्वेलरी पहनी। उनके ईयररिंग्स, ब्रेसलेट और रिंग्स के साथ-साथ एक खास ज्वेलरी पीस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा, जो उनके पूरे लुक का हाइलाइट बन गया। रिहाना का यह इंडो-वेस्टर्न स्टाइल सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है और फैशन लवर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

डायमंड हाथफूल ने रिहाना के लुक में लगाए चार चांद
ग्लोबल आइकन रिहाना ने मुंबई में अपने लुक में खास भारतीय टच जोड़कर फैंस को चौंका दिया। इस बार उनके स्टाइल का सबसे बड़ा आकर्षण रहा हीरों से जड़ा खूबसूरत हाथफूल, जिसने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए। रिहाना ने इवेंट में जो हाथफूल पहना था, उसे मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।
अक्सर बोल्ड और वेस्टर्न स्टाइल में नजर आने वाली रिहाना का यह देसी अंदाज सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। जहां कई फैंस उनके इस फ्यूजन लुक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स उनके आउटफिट को लेकर मजाकिया अंदाज में सवाल भी उठा रहे हैं।

रिहाना के साथ ओरी ने की मस्ती
रिहाना की मौजूदगी से सजे इस ग्लैमरस इवेंट में कई बड़े सितारे नजर आए, जिनमें जान्हवी कपूर, ईशा अंबानी, कनिका कपूर, अदिति भाटिया और मनीष मल्होत्रा शामिल रहे। बी-टाउन के किसी भी हाई-प्रोफाइल इवेंट की तरह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि उर्फ ‘ओरी’ भी यहां अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराते नजर आए। इवेंट के दौरान उनका मस्ती भरा अंदाज खूब चर्चा में रहा।
ओरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इवेंट का एक वीडियो साझा करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, “इस पॉइंट पर मैं खुद हैरान हूं कि आखिर मैं हर जगह क्यों होता हूं?” उनका यह फन मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी एंजॉय कर रहे हैं।



