Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsRepublic Day 2026 : बड़ी चौपड़ पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने...

Republic Day 2026 : बड़ी चौपड़ पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने किया ध्वजारोहण, कांग्रेस नेताओं की रही मौजूदगी

Republic Day 2026 : जयपुर। जयपुर की ऐतिहासिक बड़ी चौपड़ पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ध्वजारोहण किया। बड़ी चौपड़ के दक्षिण दिशा स्थित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उन्होंने संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता-अखंडता के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

टीकाराम जूली ने किया ध्वजारोहण

इस अवसर पर राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, महेश जोशी, विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, प्रशांत शर्मा, वैभव गहलोत, आर.आर. तिवारी, गोपाल मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच गणतंत्र दिवस मनाया गया। नेताओं ने संविधान के मूल्यों, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने का संकल्प लिया। बड़ी चौपड़ पर आयोजित यह कार्यक्रम कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन के लिए प्रेरणास्रोत बना है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular