Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsRenukaswamy Murder Case : अभिनेता दर्शन की जमानत के खिलाफ याचिका पर...

Renukaswamy Murder Case : अभिनेता दर्शन की जमानत के खिलाफ याचिका पर न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रखा

उच्चतम न्यायालय ने रेणुकास्वामी हत्या मामले में अभिनेता दर्शन को मिली जमानत रद्द करने की कर्नाटक सरकार की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और आर महादेवन की पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह निर्णय लिया। दर्शन पर अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा और अन्य के साथ मिलकर अपहरण व प्रताड़ना का आरोप है, जिसके बाद पीड़ित का शव नाले से मिला था।

Renukaswamy Murder Case : नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने रेणुकास्वामी हत्या मामले में अभिनेता दर्शन को कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा दी गई जमानत रद्द करने संबंधी कर्नाटक सरकार की याचिका पर बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। शीर्ष अदालत ने कुछ आरोपियों की ओर से पेश वकीलों से एक सप्ताह के भीतर लिखित दलीलें दाखिल करने को कहा।

अभिनेता दर्शन और सह-आरोपियों को जमानत

पीठ राज्य सरकार द्वारा उच्च न्यायालय के 13 दिसंबर 2024 के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है। उच्च न्यायालय ने उक्त फैसले में दर्शन और सह-आरोपियों को जमानत दी थी। दर्शन पर अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा और कई अन्य लोगों के साथ रेणुकास्वामी (33) नामक एक प्रशंसक का अपहरण करने और उसे प्रताड़ित करने का आरोप है।

रेणुकास्वामी ने पवित्रा को कथित तौर पर अश्लील संदेश भेजे थे। पुलिस का आरोप है कि रेणुकास्वामी को जून 2024 में तीन दिनों तक बेंगलुरु में एक स्थान पर रखा गया, प्रताड़ित किया गया था। पुलिस के अनुसार, उसका शव एक नाले से बरामद किया गया। शीर्ष अदालत ने 24 जनवरी को राज्य सरकार की याचिका पर अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा और अन्य को मामले में नोटिस जारी किये थे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular