Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsIndependence Day : दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना के पुनरुद्धार और...

Independence Day : दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना के पुनरुद्धार और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के निर्माण का संकल्प लिया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस पर यमुना के पुनरुद्धार का संकल्प लिया और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के विकास का आश्वासन दिया।

Independence Day : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर अपने पहले संबोधन में यमुना के पुनरुद्धार का संकल्प लेते हुए लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे का विकास करेगी। रेखा गुप्ता ने छत्रसाल स्टेडियम में भारी बारिश के बीच आयोजित कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि उनकी सरकार ‘गिग वर्कर’ की भलाई सुनिश्चित करने के लिए एक कल्याण बोर्ड का गठन करेगी। ‘गिग वर्कर’ कंपनी के स्थायी कर्मचारी नहीं होते और ‘फ्रीलांसर’ या ‘स्वंतत्र रूप से’ काम करते हैं। रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार जलभराव की समस्या के समाधान और सड़कों को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं यमुना के पुनरुद्धार का संकल्प लेती हूं। हमारी सरकार पहले दिन से ही इसकी सफाई की दिशा में काम कर रही है। यमुना को साफ करने के कई वादे किए गए थे, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। लेकिन अब यमुना इतनी साफ हो जाएगी कि हम इसके पानी में सूर्य का प्रतिबिंब देख पाएंगे और इसके तट पर पूजा-अर्चना कर पाएंगे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि दिल्ली जल्द ही सपनों का शहर बनेगी। रेखा गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार दिल्ली को देश में सर्वश्रेष्ठ बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार ने हाल में निजी विद्यालयों की फीस विनियमित करने के लिए एक विधेयक पारित किया है। उन्होंने कहा, हम अभिभावकों की जेब का ख्याल रखते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वालों को सर्वोच्च पुरस्कार देने का वादा किया है। उन्होंने कहा, पहली बार, हम दिल्ली में खेलों के विकास में योगदान देने वाले युवाओं के लिए रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। गुप्ता ने लगभग आधे घंटे के भाषण में कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी के हर झुग्गी-झोपड़ी निवासी को एक पक्का घर देगी और जरूरतमंदों को पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराने के लिए ‘अटल कैंटीन’ भी खोलेगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular