Friday, February 21, 2025
Homeताजा खबरDelhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता, प्रवेश...

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा सहित 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, उनके साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज, और पंकज कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक निर्वाचित रेखा गुप्ता गुरुवार को दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन गईं. राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. उन्होंने हिंदी में, ईश्वर के नाम पर शपथ ली.

मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी ली शपथ

रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज और पंकज कुमार सिंह ने नयी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली. इसके साथ ही दिल्ली में 26 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी हो गई.

पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे. इनके अलावा चंद्रबाबू नायडू, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजीत पवार और पवन कल्याण सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी इस समारोह के साक्षी बने. रामलीला मैदान में कई गणमान्य हस्तियां और बड़ी संख्या में आम लोग भी उपस्थित थे.

दिल्ली में भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री

बता दें कि हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुई हैं. वह मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री बनी हैं. इसके साथ ही वह, वर्तमान में भाजपा शासित किसी भी राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री भी बन गई हैं

Delhi CM Rekha Gupta Oath: रेखा गुप्ता आज लेंगी दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, ये 6 विधायक भी लेंगे शपथ, देखें पूरी लिस्ट

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
समाचारों की दुनिया में सटीकता और निष्पक्षता के साथ नई कहानियों को प्रस्तुत करने वाला एक समर्पित लेखक। समाज को जागरूक और सूचित रखने के लिए प्रतिबद्ध।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments