Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentNadaaniya Release Date: OTT पर इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की...

Nadaaniya Release Date: OTT पर इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म की इस दिन होगी रिलीज, प्रोमो वीडियो भी किया गया शेयर

इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म "नादानियां" 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए इसकी घोषणा की। फिल्म के अनाउंसमेंट पोस्ट में लिखा गया, "कुछ-कुछ होता है ऐसी नादानियां देख कर।"

Nadaaniya Release Date: अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान की पहली फिल्म ‘नादानियां’ 7 मार्च को ‘नेटफ्लिक्स’ पर रिलीज होगी. ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को बताया कि मूवी किस दिन स्ट्रीम होगी. साथ ही एक खूबसूरत प्रोमो वीडियो भी शेयर किया गया है.

सोशल मीडिया पर रिलीज डेट की एनाउंस

‘नेटफ्लिक्स’ ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक वीडियो साझा करते हुए फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा की. उसने लिखा, ”कुछ-कुछ होता है ऐसी नादानियां देख कर. फिल्म ‘नादानियां’ देखें 7 मार्च को केवल नेटफ्लिक्स पर.”

मूवी की स्टारकास्ट

फिल्मकार करण जौहर की निर्माण कंपनी धर्मा प्रोडक्शन की डिजिटल इकाई धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने इसका निर्माण किया है. शौना गौतम इसके निर्देशक हैं. फिल्म में इब्राहिम अली के साथ खुशी कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा इसमें अभिनेत्री महिमा चौधरी, दीया मिर्जा, अभिनेता सुनील शेट्टी और जुगल हंसराज भी नजर आएंगे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular