Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsनिर्माण रुका, सियासत तेज! गहलोत बोले—भाजपा की अनदेखी से लटका प्रोजेक्ट

निर्माण रुका, सियासत तेज! गहलोत बोले—भाजपा की अनदेखी से लटका प्रोजेक्ट

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में प्रस्तावित राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट के निर्माण में हो रही देरी को लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा जैसे आधुनिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण देने के लिए शुरू की गई थी, लेकिन अब तक अधूरी पड़ी है।

गहलोत ने बयान में कहा कि इस संस्थान का काम मार्च 2024 तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन सरकार की धीमी कार्यशैली के कारण यह योजना लटक गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने वित्त आयोग की सिफारिशों के बावजूद 400 करोड़ रुपये की सहायता नहीं दी, जिससे परियोजना की रफ्तार प्रभावित हुई।

उन्होंने कहा कि इस तरह की जनहितकारी योजनाओं को राजनीतिक कारणों से प्रभावित नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे राज्य के विकास और युवाओं के कौशल पर सीधा असर पड़ता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से अपील की कि इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा कराया जाए, ताकि राज्य के युवा नई तकनीकों के साथ कदम मिला सकें और रोजगार के बेहतर अवसर हासिल कर सकें।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular