Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsDonald Trump on USAID: क्या बाइडेन नहीं चाहते थे कि भारत में...

Donald Trump on USAID: क्या बाइडेन नहीं चाहते थे कि भारत में फिर से बने मोदी सरकार ? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में चुनाव प्रक्रिया पर बाइडेन प्रशासन द्वारा सहायता राशि देने पर सवाल उठाया। ट्रंप ने आशंका जताई कि बाइडेन प्रशासन भारत में किसी और को निर्वाचित कराने की कोशिश कर रहा था.

Donald Trump on USAID: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत में वोटिंग बढ़ाने के लिए सहायता राशि देने पर सवाल उठाए हैं. साथ ही उन्होंने यह आशंका भी व्यक्त की है कि पिछले बाइडेन प्रशासन द्वारा भारत में किसी और को निर्वाचित कराने की कोशिश हो रही थी. ट्रंप ने कहा ” हमें भारत में इस मुद्दे पर मोदी सरकार से बात करनी चाहिए.

हमें भारत सरकार को बताना होगा: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, “.हमें भारत में मतदान पर 21 मिलियन डॉलर खर्च करने की क्या ज़रूरत है? मुझे लगता है कि वे किसी और को निर्वाचित करने की कोशिश कर रहे थे. हमें भारत सरकार को बताना होगा..यह एक बड़ी सफलता है.”

DOGE ने किया था खुलासा

बता दें कि अरबपति एलन मस्क के नेतृत्व वाले अमेरिकी सरकारी दक्षता विभाग( DOGE )ने 16 फरवरी को खुलासा किया था कि USAID के तहत भारत में वोटर टर्नआउट बढ़ाने के नाम पर 21 मिलियन डॉलर आवंटित किए थे. इस पूरे खुलासे ने भारतीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है. बता दें कि भारत में 2024 के लोकसभा चुनाव में जहां बीजेपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाई.

एलन मस्क के नेतृत्व वाली DOGE ने 16 फरवरी को उन सभी मदों की सूची बनाई जिन पर अमेरिकी टैक्सपेयर्स के पैसे खर्च किए जाएंगे. इस सूची में भारत में मतदाताओं की भारी बढ़ाने के लिए 21 मिलियन डॉलर देना भी शामिल था. लेकिन अब फंडिंग भारत को नहीं मिलेगी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image