Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsकेंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का विवादित बयान, बोले-'राहुल गांधी देश के...

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का विवादित बयान, बोले-‘राहुल गांधी देश के नंबर वन आतंकवादी’

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है. बिट्टू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश का नंबर 1 आतंकवादी बताया है. केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने कहा-‘राहुल गांधी ने सिखों का बांटने का प्रयास किया है. सिख किसी पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं है और यह चिंगारी लगाने की कोशिश हो रही है.राहुल गांधी देश के नंबर वन टेरेरिस्ट हैं.

”राहुल गांधी पर तो इनाम घोषित होना चाहिए”

भाजपा नेता बिट्टू ने कहा, ‘ राहुल गांधी के समर्थन में आज देश को बांटने वाले, बम गोला बारूद वाले, ट्रेन में ब्लास्ट करने वाले खड़े हो रहे हैं. इनके पक्ष में बोल रहे हैं. यह इस बात का प्रमाण है कि राहुल गांधी कैसे हैं. मेरे ख्याल से अगर किसी को पकड़ने के लिए इनाम होना चाहिए तो वो राहुल गांधी हैं.’ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी नहीं है. उनका ज्यादातर समय भारत से बाहर बीता है. उनके दोस्त और रिश्तेदार सभी विदेशी हैं. उन्हें किसी चीज की कोई समझ नहीं है.

”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है”

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है. बिट्टू ने रविवार को भागलपुर में कहा, ‘पीएम मोदी पर देशवासियों का पूरा भरोसा है और आज इसी भरोसे के बाबत वे तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं.प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular