Friday, May 22, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentRanbir Kapoor: फिर दूल्हा बने रणबीर कपूर ! बारातियों के साथ जमकर...

Ranbir Kapoor: फिर दूल्हा बने रणबीर कपूर ! बारातियों के साथ जमकर किया डांस, स्टाइलिश कार में ली एंट्री, देखें Video

नई दिल्ली, ‘लैक्मे फैशन वीक एक्स एफडीसीआई 2024’ के आखिरी दिन हिंदी फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी के लिए ‘शोस्टॉपर’ बने. तहिलियानी ने रविवार को अपना उत्सव संग्रह बारात बाई तस्वा पेश किया.

सफेद विंटेज कार में ली एंट्री

दूल्हे के रूप में सजे रणवीर कपूर तहिलियानी के साथ एक सफेद विंटेज (पुराने जमाने की) कार में फैशन शो में पहुंचे. अन्य पुरूष मॉडल ने संग्रह की अन्य पोशाकें पहन रखी थीं, और वे कार के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही ढोल की धुन पर नाचने लगे.

रणबीर कपूर ने पहनी ये ड्रेस

‘एनिमल’ के अभिनेता ने आइवरी रंग के सिल्क कपड़े से बनी पगड़ी, इसी रंग की शेरवानी और चूड़ीदार पजामा पहना था. उन्होंने अपने कंधों पर गुलाबी रंग का दुपट्टा लिया था और गुलाबी जूते पहन रखे थे. कपूर ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया और वहां मौजूद दर्शकों को नमस्ते किया.कार्यक्रम के समापन पर अभिनेता ने तहिलियानी और साथी मॉडल के साथ डांस भी किया. अभिनेता के साथ फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आ चुके हास्य अभिनेता अनुभव सिंह बस्सी ने भी काले लिबास में रैंप पर पोज दिया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular