Tuesday, July 14, 2026
HomeIndiaराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को ADA का अंतिम नोटिस, भवन सील करने की चेतावनी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा को अयोध्या विकास प्राधिकरण ने निर्माणाधीन मकान के संबंध में अंतिम नोटिस जारी किया है। 15 जुलाई तक स्वीकृत नक्शा और दस्तावेज नहीं देने पर भवन सील करने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Ram Mandir Donation Case : अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा को अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने निर्माणाधीन मकान को लेकर अंतिम नोटिस जारी किया है। प्राधिकरण ने 15 जुलाई तक स्वीकृत भवन मानचित्र और जरूरी दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया है। समयसीमा तक जवाब नहीं मिलने पर निर्माणाधीन भवन को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार, तीन जुलाई को जारी पहले नोटिस का कोई जवाब नहीं मिलने के बाद शहादतगंज क्षेत्र के बनवीरपुर में निर्माणाधीन दो मंजिला मकान पर अंतिम नोटिस चस्पा किया गया। यह भूखंड लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर पंजीकृत है। लवकुश मिश्रा फिलहाल जेल में बंद हैं।

सील किया जा सकता है निर्माणाधीन मकान

प्राधिकरण ने सुप्रिया मिश्रा को निर्देश दिया कि वह 15 जुलाई तक स्वीकृत भवन मानचित्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्राधिकरण के समक्ष उपस्थित हों। विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह नोटिस उत्तर प्रदेश शहरी योजना एवं विकास अधिनियम, 1973 के प्रावधानों के तहत जारी किया गया है। सिंह ने कहा, पहले नोटिस के जवाब में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया था, इसलिए यह अंतिम अवसर दिया गया है। प्राधिकरण के सचिव 15 जुलाई को मामले की सुनवाई करेंगे। अगर संतोषजनक जवाब या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी, जिसमें निर्माणाधीन भवन को सील करना भी शामिल है।

लवकुश मिश्रा से 14.25 लाख रुपये बरामद

पुलिस ने बताया है कि जांच के दौरान लवकुश मिश्रा से 14.25 लाख रुपये बरामद किए गए थे। इस मामले में सबसे ज़्यादा नकद बरामदगी (20.39 लाख रुपये) सह-आरोपी अविनाश शुक्ला से हुई थी, जो कथित तौर पर मंदिर में चढ़ावा गिनने में शामिल था। जांचकर्ताओं ने इस मामले से जुड़ी तलाशी के दौरान विदेशी मुद्रा, सोना-चांदी और “रामराज्य कोष” लिखा हुआ एक दान-पात्र भी ज़ब्त किया है। बताते चलें कि राम मंदिर के लिए मिले दान में कथित हेराफेरी का मामला 7 जून को सामने आया था और इसकी जांच जारी है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image