Wednesday, August 26, 2026
HomeIndiaरक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन: बहनों को रेलवे का तोहफा...रेलवे चला रहा राखी स्पेशल...

रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन: बहनों को रेलवे का तोहफा…रेलवे चला रहा राखी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग!

नई दिल्ली। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अलग-अलग रूट पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों से भाई-बहनों को त्योहार पर अपने घर पहुंचने में काफी मदद मिलने की उम्मीद है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा के मुताबिक, रक्षाबंधन एक महत्वपूर्ण त्योहार है और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

खातीपुरा-हावड़ा के बीच चलेगी रक्षाबंधन स्पेशल

रक्षाबंधन के लिए प्रमुख स्पेशल ट्रेनों में गाड़ी संख्या 09709/09710 खातीपुरा-हावड़ा-खातीपुरा रक्षाबंधन विशेष ट्रेन शामिल है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 23 कोच होंगे। इनमें 2 AC सेकंड क्लास, 4 AC थर्ड क्लास, 7 स्लीपर क्लास, 8 जनरल और 2 SLR/D कोच शामिल हैं।

29 अगस्त को खातीपुरा से रवाना होगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 09709 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल 29 अगस्त को खातीपुरा से शाम 5 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन दौसा शाम 5:34 बजे, बांदीकुई 6:10 बजे, भरतपुर रात 8:30 बजे, ईदगाह 9:35 बजे, टूंडला 10:55 बजे और इटावा रात 11:52 बजे पहुंचेगी। 30 अगस्त को ट्रेन गोविंदपुरी (कानपुर) रात 1:40 बजे, सूबेदारगंज सुबह 4:40 बजे और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सुबह 9:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्दवान और बैंडेल होते हुए रविवार रात 10:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

31 अगस्त को हावड़ा से वापसी

गाड़ी संख्या 09710 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल 31 अगस्त को रात 12:15 बजे हावड़ा से रवाना होगी। ट्रेन बैंडेल, बर्दवान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा और गया होते हुए आगे बढ़ेगी। इसके बाद अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सूबेदारगंज और गोविंदपुरी के रास्ते इटावा पहुंचेगी। 1 सितंबर को ट्रेन टूंडला सुबह 1:51 बजे, ईदगाह 3:35 बजे, भरतपुर 5:20 बजे, बांदीकुई 9:20 बजे और दौसा 10:15 बजे पहुंचेगी। इसके बाद मंगलवार सुबह 11:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

इन रूटों पर भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रक्षाबंधन के मद्देनजर रेलवे ने खातीपुरा-हावड़ा के अलावा कई अन्य रूट पर भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। इनमें प्रमुख रूप से:-

  • सूबेदारगंज-शकूरबस्ती: ट्रेन संख्या 02275/02276, 25, 28 और 30 अगस्त को सूबेदारगंज से तथा 26, 29 और 31 अगस्त को शकूरबस्ती से।
  • सूबेदारगंज-शकूरबस्ती: ट्रेन संख्या 04147/04148, 26 और 27 अगस्त को एक-एक फेरा।
  • सूबेदारगंज-शकूरबस्ती: ट्रेन संख्या 04163/04164, 27 और 28 अगस्त को एक-एक फेरा।
  • वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हजरत निजामुद्दीन: ट्रेन संख्या 01901/01902, 27-28 अगस्त को।
  • वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हजरत निजामुद्दीन: ट्रेन संख्या 01903/01904, 26 से 30 अगस्त और वापसी में 27 से 31 अगस्त तक।
  • खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन: ट्रेन संख्या 01913/01914, 26, 28 और 30 अगस्त तथा वापसी में 27, 29 और 31 अगस्त।
  • गाजियाबाद-अलीगढ़ जंक्शन: अनारक्षित ट्रेन संख्या 04412/04411, 27-28 अगस्त को।
  • नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल: अनारक्षित ट्रेन संख्या 02456/02455, 28, 29, 31 अगस्त और 2, 4 सितंबर को।
  • आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल: आरक्षित ट्रेन संख्या 02458/02457, 30 अगस्त और 1-3 सितंबर को।
  • हजरत निजामुद्दीन-मथुरा जंक्शन: अनारक्षित ट्रेन संख्या 04410/04409, 27-28 अगस्त को।
  • प्रयागराज-बनारस: ट्रेन संख्या 01915/01916, 29 अगस्त तक रोजाना।
  • सूबेदारगंज-औड़िहार: ट्रेन संख्या 01917/01918, 29-30 अगस्त तक रोजाना।

यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी

रक्षाबंधन के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए यात्रियों को सलाह है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का नंबर, तारीख, बोर्डिंग स्टेशन और निर्धारित समय जरूर जांच लें। स्पेशल ट्रेनों का संचालन सीमित फेरों के लिए किया जा रहा है, इसलिए टिकट और सीट की उपलब्धता पहले से जांचना बेहतर रहेगा। यात्रा से पहले रेलवे के आधिकारिक शेड्यूल से समय की दोबारा पुष्टि कर लें।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image