Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsRajya Sabha Election: बीजेपी ने महाराष्ट्र और गुजरात के लिए उम्मीदवारों के...

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने महाराष्ट्र और गुजरात के लिए उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान,जानिए किन नेताओं के हैं नाम ?

नई दिल्ली,बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने कुछ और प्रत्याशियों की घोषणा की,पार्टी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और एल मुरुगन को क्रमश: ओडिशा और मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को गुजरात से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, एक दिन पहले ही महाराष्ट्र में पार्टी का दामन थामने वाले अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया गया है। गुजरात से प्रत्याशी बनाए जाने वालों में मयंक भाई नायक, डॉ. जशवंत सिंह और गोविंद भाई ढोलकिया भी शामिल हैं। महाराष्ट्र से अजीत गोपछड़े, मेधा कुलकर्णी को भी उम्मीदवार बनाया गया है

आपको बता दें कि भाजपा ने 15 राज्यों की 56 सीटों पर होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के मद्देनजर बुधवार को अब तक 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की. इससे पहले पांच उम्मीदवारों की सूची में मध्य प्रदेश से भाजपा ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री मुरुगन के अलावा उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से उम्मीदवार बनाया।

एमपी से इन नेताओं को मिला टिकट:

इससे पहले पार्टी ने आज मध्य प्रदेश से अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी थी। पार्टी ने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। डॉ एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को राज्‍यसभा में भेजने का फैसला किया है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की उम्मीदवारी का समर्थन करेगा बीजेडी

बीजू जनता दल आगामी राज्यसभा चुनाव 2024 में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की उम्मीदवारी का समर्थन करेगा. बीजेडी ने कहा है कि राज्य के रेलवे और दूरसंचार विकास के व्यापक हित के लिए पार्टी वैषणव का समर्थन करेगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image