Saturday, July 27, 2024
Homeताजा खबरराजस्थान में होंगी अमेरिका जैसी सड़कें : CM गहलोत ने किया 4...

राजस्थान में होंगी अमेरिका जैसी सड़कें : CM गहलोत ने किया 4 हजार 430 करोड़ के सड़क कार्यों का शिलान्यास

जयपुर। चुनावी साल में गहलोत सरकार प्रदेशवासियों को आए दिन नई-नई सौगातें देने में लगी हुई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को एक बार फिर प्रदेश की जनता को कई बड़ी सौगात दी है।

सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास से 4 हजार 430 करोड़ की लागत के 131 सड़क कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही 387 करोड़ की लागत के 22 कार्यों का लोकार्पण किया।

इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल जाटव एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सीएम गहलोत ने दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास से राज्यस्तरीय कार्यक्रम को वीसी के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि आज सड़कों के मामले में हमारी पहचान बनी है। राजस्थान सड़कों के क्षेत्र में तेज गति से बढ़ रहा है। पहले सड़कों में गुजरात का नाम आता था, राजस्थान इस मामले में बदनाम था। लेकिन, अब राजस्थान कहीं भी पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि हमनें बजट घोषणा को धरातल पर उतारा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 हजार करोड़ की लागत से सड़कें बनना अद्भुत है। बिना सड़कों के विकास संभव नहीं है। आज 4,430 करोड़ रुपए की लागत के 131 कार्यों का शिलान्यास किया गया। 3,910 किमी लंबी सड़कों का शिलान्यास होना बड़ी बात है। 383 किमी लंबी सड़कों-पुलों के कार्यों का लोकार्पण किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments