Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather Update: उत्तरी ठंडी हवाओं के कारण कुछ हिस्सों में रात...

Rajasthan Weather Update: उत्तरी ठंडी हवाओं के कारण कुछ हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम, पढ़े ताजा अपडेट

उत्तरी ठंडी हवाओं के चलते राजस्थान के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। IMD जयपुर केंद्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि शेखावाटी के फतेहपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 2.1°C रहा। हालांकि, अगले 48 घंटों में तापमान 2-3°C बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में शीतलहर नहीं चलेगी और आगामी सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा।

Rajasthan Weather: उत्तरी ठंडी हवाओं के कारण राजस्थान के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. IMD के जयपुर केंद्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि शेखावाटी क्षेत्र के फतेहपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान सबसे कम 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

कहां कितना दर्ज हुआ तापमान

उन्होंने बताया कि करौली में यह 3.8 डिग्री, नागौर में 4.3 डिग्री, दौसा-चूरू में 5.6 डिग्री, बीकानेर के लूणकरणसर में 4.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ तथा पिलानी में 6.4 डिग्री, संगरिया में 6.6 डिग्री, सीकर में 7 डिग्री और राज्य की राजधानी जयपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शर्मा ने बताया कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 21 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.

आगामी दिनों में नहीं चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि राज्य में आगामी दिनों में शीतलहर की संभावना नहीं है और आगामी 48 घंटों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है. वहीं अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रह सकता है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image