Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की गतिविधियां पड़ने लगी धीमी,...

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की गतिविधियां पड़ने लगी धीमी, अब 2 सितंबर को लेकर IMD ने जारी किया ये अलर्ट

जयपुर, प्रदेश के अधिकांश भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल रही है और मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में भरतपुर, जयपुर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. साथ ही कहा है कि 30 अगस्त से 1 सितंबर तक केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.

2 सितंबर से बढ़ेंगी बारिश की गतिविधियां

2 सितंबर से कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग में बारिश की गतिविधियों में पुनः बढ़ोतरी होने और कहीं-कहीं भारी बारिश के दौर शुरू होने की प्रबल संभावना है.इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 28-29 अगस्त को हल्की मध्यम बारिश की संभावना है.इसके साथ ही 30 अगस्त से 3 सितंबर के दौरान अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश ?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश हुई. इस दौरान श्रीगंगानगर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हुई.इसके अनुसार, सबसे अधिक बारिश श्रीगंगानगर के जैतसर में 80 मिलीमीटर और माउंट आबू में 49 मिलीमीटर बारिश हुई.इसके अलावा अलवर, भरतपुर, बाड़मेर और उदयपुर जिले में कई जगह मध्यम बारिश दर्ज की गई.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image