Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather Today : मॉनसून विदाई लेने से पहले एक बार फिर...

Rajasthan Weather Today : मॉनसून विदाई लेने से पहले एक बार फिर हुआ एक्टिव, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर, प्रदेश में मॉनसून विदाई लेने से पहले एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है. साथ ही कहा है कि बारिश का दौर 2-3 दिन जारी रह सकता है.

आज इन जिलों में हो सकती बारिश

मौसम केंद्र जयपुर ने अनुसार आज एक बार पुनः उदयपुर, कोटा संभाग के अनेक भागों में और जयपुर, अजमेर, भरतपुर व जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है.

28-29 सितंबर को इन जिलों में बारिश की संभावना

वहीं कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश 28-29 सितंबर को भी होने की प्रबल संभावना है. इस दौरान जोधपुर संभाग के दक्षिणी भागों में भी छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 30 सितंबर से राज्य के अधिकतर भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा केवल उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image