Thursday, May 21, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather Update: राजस्थान में आने वाले दिनों में बार एक फिर...

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आने वाले दिनों में बार एक फिर बढ़ेगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट, पढ़ें ताजा अपडेट

Rajasthan Weather: राजस्थान में आगामी 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने 8 से 10 जून तक बीकानेर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के अधिकांश भागों में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने व गर्मी बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के अधिकांश भागों में शुक्रवार से आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. आज केवल कोटा-उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

8 से 10 जून को गर्मी और लू का अलर्ट

IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में 8 से 10 जून को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने व कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है. इसी तरह बीकानेर संभाग व आसपास के इलाकों में 8 से 10 जून के दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।

इन जगहों पर हुई सबसे ज्यादा बारिश

शुक्रवार सुबह तक के 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर बादल गरजने के साथ हल्की वर्षा हुई. सर्वाधिक वर्षा उनियारा (टोंक), लाडनूं (नागौर) व छतरगढ़ (बीकानेर) में दर्ज की गई जिसे 10.0 मिलीमीटर मापा गया. इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Accident News: खाटूश्यामजी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रेलर से टकराई, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular