Thursday, November 5, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में फिर बदला मौसम,...

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में फिर बदला मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में मौसम फिर बदल गया है जहां बीते 24 घंटे में बूंदाबांदी व बारिश हुई. वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर समेत 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, टोंक, सवाईमाधोपुर, धौलपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, करौली, नागौर, सीकर, झुंझुनूं जिलों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना जताई है.

पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई जिलों में बारिश

IMD के जयपुर केंद्र के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कई जिलों में सोमवार रात से मौसम बदल गया और जयपुर सहित कई जिलों में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई. इसके अनुसार इस दौरान अजमेर में 3.4 मिलीमीटर, धौलपुर के बसेड़ी में 2.0 मिलीमीटर, जयपुर के फागी और सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में 1.0 मिलीमीटर बारिश हुई. वहीं चूरू में कई जगह बूंदाबांदी हुई.

कहां कितना दर्ज हुआ तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में निम्नतम न्यूनतम तापमान संगरिया में 6.7 डिग्री, लूणकरणसर में 7.0 डिग्री, जैसलमेर में 8.4 डिग्री, अलवर में 8.6 डिग्री, श्रीगंगानगर में 8.9 डिग्री, बीकानेर में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह बादल छाए रहे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image