Saturday, October 24, 2026
HomeLatest Newsपहले चरण के पंच—सरपंच प्रत्याशियों का सीधा मुकाबला आज, वोटिंग के बाद...

पहले चरण के पंच—सरपंच प्रत्याशियों का सीधा मुकाबला आज, वोटिंग के बाद तुरंत आएंगे परिणाम

राजस्थान में आज पहले चरण का पंच—सरपंच चुनाव चल रहे हैं।

जयपुर। राजस्थान में आज पहले चरण का पंच—सरपंच चुनाव चल रहे हैं। प्रदेश में 3314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंच पदों के लिए मुकाबला जोरों पर है। बता दें कि पहले चरण में 85 लाख से भी ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 9886 केन्द्र निर्धारित ​हैं। इसमें सबसे बड़ी बात ये है कि मतदान के ​तुरंत बाद मतगणना प्रारंभ हो जायेगी। जिसके कारण मतदान के परिणाम देर रात या उससे पहले ही जारी कर दिये जायेंगे। वहीं अगले दिन यानि 25 ​अक्टूबर को उप सरपंच के चुनाव होने हैं।

बताते चलें कि राजस्थान के 16 जिलों की 3314 ग्राम पंचायतों में ये चुनावी समर लड़ा जायेगा। इस पहले चरण के पंच सरपंच चुनाव में अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, कोटा, नागौर, पाली, फलोदी, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर जिले शामिल हैं। इन जिलों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होगा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image