Friday, November 20, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट: 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति...

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट: 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति के 8,818 वार्डों की मतगणना

जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के नतीजों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। प्रदेश के 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। मतगणना के साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना शुरू हो जाएगा। इन नतीजों पर प्रदेशभर के राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की नजरें टिकी हुई हैं।

जिला परिषद के 1,275 वार्डों में जारी मतगणना

प्रदेश के 37 जिलों में जिला परिषद के कुल 1,275 वार्डों के लिए मतगणना जारी हैं। इन वार्डों में 4,069 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है। वहीं, प्रदेश की 419 पंचायत समितियों के 7,543 वार्डों के परिणाम भी आज घोषित किए जाएंगे। पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में कुल 25,108 प्रत्याशी मैदान में हैं।

2.48 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने किया मतदान

इस बार पंचायतीराज चुनाव में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। प्रदेश के 37 जिलों में कुल 41,480 मतदान केंद्रों पर वोटिंग कराई गई। इस दौरान 2 करोड़ 48 लाख 63 हजार 783 मतदाताओं ने मतदान किया।

आज साफ होगी ग्रामीण राजस्थान की सियासी तस्वीर

मतगणना के साथ ही ग्रामीण राजस्थान की राजनीति की तस्वीर साफ होने लगेगी। जिला परिषद और पंचायत समिति के नतीजों से अलग-अलग जिलों में राजनीतिक दलों की स्थिति और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रभाव का पता चलेगा। अब सभी की नजरें मतगणना केंद्रों पर टिकी हैं। जैसे-जैसे नतीजे सामने आएंगे, वैसे-वैसे प्रत्याशियों की जीत और हार की तस्वीर साफ होती जाएगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image