Monday, September 14, 2026
Homechunavi halchalराजस्थान निकाय चुनाव परिणाम 2026: मतगणना के शुरुआती रुझानों में BJP और...

राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम 2026: मतगणना के शुरुआती रुझानों में BJP और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 नतीजे: वोटों की गिनती जारी। जयपुर, उदयपुर, इटावा, प्रतापगढ़, हनुमानगढ़ और धौलपुर के वार्ड-वार विजेता प्रत्याशियों की लाइव सूची यहाँ देखें।

जयपुर। राजस्थान के 309 नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका) के मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। 38,889 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए हो रही इस मतगणना के शुरुआती नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला देखा जा रहा है, जबकि कई सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी बाजी मारते नजर आ रहे हैं।

जयपुर, उदयपुर, श्रीगंगानगर, झुंझुनूं, टोंक और प्रतापगढ़ समेत विभिन्न जिलों से वार्ड-वार शुरुआती विजेता प्रत्याशियों की सूची नीचे दी गई है:

1. जयपुर नगर निगम व बगरू के नतीजे

जयपुर में मतगणना के चलते सीकर रोड पर यातायात डायवर्ट किया गया है। शुरुआती नतीजों में प्रमुख जीत:

  • वार्ड 21: कांग्रेस प्रत्याशी राकेश लाटा विजयी (भाजपा के अजय चौहान को 121 वोटों से हराया)।
  • वार्ड 31 (झोटवाड़ा): भाजपा प्रत्याशी विजय अग्रवाल विजयी (963 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की)।
  • वार्ड 41: भाजपा प्रत्याशी दया सिंह विजयी।
  • वार्ड 61 (बगरू): निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश कुमार मीणा 2,322 मतों के बड़े अंतर से विजयी हुए।

यह खबर भी पढ़ें:-राजस्थान निकाय चुनाव 2026: मतगणना के शुरुआती रुझानों में BJP आगे, पोकरण से नाथद्वारा और बूंदी तक राउंड-वार वार्ड नतीजों की पूरी सूची

2. उदयपुर नगर निगम — प्रमुख जीत

  • वार्ड 17: कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ की पत्नी पूनम कंवर (राठौड़) ने जीत दर्ज की।
  • वार्ड 44: भाजपा के जतिन श्रीमाली विजयी।

3. इटावा नगर पालिका (कुल 35 वार्ड)

शुरुआती 10 वार्डों के घोषित नतीजों में कांग्रेस 6 सीटों के साथ बढ़त बनाए हुए है:

  • वार्ड 1: विनोद प्रजापति (निर्दलीय)
  • वार्ड 2: सीमा बैरवा (कांग्रेस)
  • वार्ड 3: निकिता पारेता (कांग्रेस)
  • वार्ड 4: उमाशंकर बैरवा (भाजपा)
  • वार्ड 5: भूपेंद्र बैरवा (कांग्रेस)
  • वार्ड 6: हनीश अंसारी (भाजपा)
  • वार्ड 7: मुकेश कुमार (कांग्रेस)
  • वार्ड 8: राकेश पारेता (भाजपा)
  • वार्ड 9: अशोक (कांग्रेस)
  • वार्ड 10: बेनजीर (कांग्रेस)

4. झुंझुनूं नगर परिषद

  • वार्ड 9: निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र डारा 684 वोटों से जीते।
  • वार्ड 10: निर्दलीय सुरेश कुमार 555 वोटों से विजयी।
  • वार्ड 11: भाजपा के राजेश बाबल 404 वोटों से जीते।

5. टोंक नगर परिषद — 14 वार्डों का परिणाम

  • भाजपा विजयी (5 वार्ड): शिवराज भील (वार्ड 1), प्रहलाद सिंह (वार्ड 3), ओमप्रकाश (वार्ड 31), तरुण टिकिवाल (वार्ड 35)।
  • कांग्रेस विजयी (7 वार्ड): हेमंत (वार्ड 4), अशोक (वार्ड 5), कल्याण (वार्ड 7), रेणु टाक (वार्ड 32), सुनील बंसल (वार्ड 33), रामदेव गुर्जर (वार्ड 34)।
  • अन्य/निर्दलीय (3 वार्ड): छोटू (वार्ड 6), मदन लाल (वार्ड 29), अजय सैनी (वार्ड 36)।

6. प्रतापगढ़ नगर परिषद (वार्ड 1 से 7)

  • वार्ड 1: गोवर्धनलाल (कांग्रेस) — 546 वोट (विजयी)
  • वार्ड 2: दिग्विजय सिंह राणावत (कांग्रेस) — 441 वोट (विजयी)
  • वार्ड 3: विकास चनाल (भाजपा) — 349 वोट (विजयी)
  • वार्ड 4: सुशील कुमार (कांग्रेस) — 349 वोट (विजयी)
  • वार्ड 5: पायल (कांग्रेस) — 447 वोट (विजयी)
  • वार्ड 6: धर्मा (भाजपा) — 178 वोट (विजयी)
  • वार्ड 7: कला मीणा (भाजपा) — 303 वोट (विजयी)

यह खबर भी पढ़ें:-जयपुर में बुजुर्ग दंपती का डिजिटल अरेस्ट, 6 लाख की ठगी; 7 दिन तक दी धमकी

7. श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ एवं पोकरण

  • श्रीगंगानगर नगर परिषद: शुरुआती 5 वार्डों में भाजपा 3 (संगीता देवी-वार्ड 2, महेंद्र कुमार-वार्ड 3, संजय शर्मा-वार्ड 5) और कांग्रेस 2 (अनूप सिंह बाजवा-वार्ड 1, कर्मजीत कौर-वार्ड 4) पर विजयी रही है।
  • हनुमानगढ़ नगर परिषद: प्रथम चरण के नतीजे — मनजिंदर सिंह लेघा (निर्दलीय, वार्ड 1), मनोज कुमार बडसीवाल (निर्दलीय, वार्ड 2), निशा बडसीवाल (निर्दलीय, वार्ड 3) तथा गुरदीप सिंह चहल (कांग्रेस, वार्ड 4)।
  • पोकरण नगरपालिका (जैसलमेर): वार्ड 7 से 12 तक — कल्पना रंगा (कांग्रेस, वार्ड 7), विमला गांधी (भाजपा, वार्ड 8), भंवर नागौरा (निर्दलीय, वार्ड 9), हुक्मीचंद (भाजपा, वार्ड 10), मधुबाला (कांग्रेस, वार्ड 11), और शोभा व्यास (भाजपा, वार्ड 12) विजयी रहे।

8. धौलपुर, डूंगरपुर, राजसमंद व बाड़मेर

  • धौलपुर: प्रीति राजावत (निर्दलीय, वार्ड 5 – 486 वोट), जितेंद्र सिंह (भाजपा, वार्ड 7 – 251 वोट) और भगवान (कांग्रेस, वार्ड 1 – 830 वोट)।
  • डूंगरपुर: वार्ड 3, 5, 6, 7 और 8 में कांग्रेस ने परचम लहराया।
  • राजसमंद: भाजपा प्रत्याशी चेतन कुमावत (वार्ड 1), चंपालाल (वार्ड 9) और विजय बहादुर (वार्ड 5) विजयी।
  • बाड़मेर: वार्ड 12 में कांग्रेस तथा वार्ड 2 में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image