Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsRajasthan में हादसों का रविवार !,अलग-अलग दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत

Rajasthan में हादसों का रविवार !,अलग-अलग दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत

जयपुर/जैसलमेर, राजस्थान के जयपुर और जैसलमेर में रविवार सुबह दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक दंपति सहित 4 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर जा रहे एक दंपति की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक सवार दंपति उछलकर 25 फीट ऊंची पुलिया से नीचे आकर गिरे और इस हादसे में दोनों की मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार सुबह खिरनी फाटक के पास हुआ. मृतक बाइक सवार दंपति की पहचान मालीराम वर्मा (39) और पत्नी संजूलता (24) के रूप में की गई है.दोनों सांगानेर जा रहे थे.पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है और बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है.

वहीं जैसलमेर में एक निजी कंपनी के 2 सुरक्षा गार्डों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि महेंद्र जटिया और प्रद्युम्न खटीक सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करते थे.दोनों रविवार सुबह रेलवे पटरियों के पास मृत पाए गए. उन्होंने बताया कि संभवतया दोनों किसी यात्री रेलगाड़ी की चपेट में आ गये.मामले की जांच की जा रही है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular