Sunday, May 31, 2026
HomeLatest NewsRajasthan JJM Scam: पूर्व मंत्री महेश जोशी को भेजा न्यायिक अभिरक्षा में,...

Rajasthan JJM Scam: पूर्व मंत्री महेश जोशी को भेजा न्यायिक अभिरक्षा में, संजय बड़ाया को 3 दिन की रिमांड पर

Rajasthan Jal Jeevan Mission Scam: ACB अदालत ने JJM घोटाले में गिरफ्तार महेश जोशी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है, जबकि उनके करीबी संजय बड़ाया को 3 दिन की रिमांड पर सौंपा गया है। अदालत में पेशी के दौरान महेश जोशी ने ACB पर दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ही मामले में दो बार गिरफ्तारी कानून सम्मत नहीं है।

Rajasthan Jal Jeevan Mission Scam: जल जीवन मिशन घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री महेश जोशी और करीबी संजय बड़ाया को आज अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने महेश जोशी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया है, जबकि संजय बड़ाया को पूछताछ के लिए 3 दिन की एसीबी रिमांड पर सौंपा है.

‘एक ही मामले में 2 बार गिरफ्तारी कानून सम्मत नहीं’

पेशी के दौरान महेश जोशी ने एसीबी पर दबाव में काम करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि एक ही मामले में 2 बार गिरफ्तारी कानून सम्मत नहीं है. इसके साथ ही कहा कि न्यायपालिका पर उनको पूरा भरोसा है. सच्चाई की जीत होगी.

संजय बड़ाया को आज दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा था.

बता दें कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जोशी को 7 मई को गिरफ्तार किया था और वह पुलिस हिरासत में थे. हिरासत की अवधि पूरी होने पर जोशी को आज यहां ACB की अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं महेश जोशी के करीबी संजय बड़ाया को आज दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा है.

उल्लेखनीय है कि गत कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जब यह कथित घोटाला हुआ तो महेश जोशी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) मंत्री थे. इससे पहले अप्रैल 2025 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इसी कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में जोशी को गिरफ़्तार किया था. वह करीब 7 महीने तक जेल में रहे जिसके बाद दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image