Monday, March 23, 2026
HomePush Notificationराजस्थान इंटेलीजेंस टीम ने असम के एयरफोर्स स्टेशन से पकड़ा जासूस, पाक...

राजस्थान इंटेलीजेंस टीम ने असम के एयरफोर्स स्टेशन से पकड़ा जासूस, पाक को भेज रहा था विमान-मिसाइल की जानकारी

Pak Spy Arrested: राजस्थान इंटेलीजेंस की कार्रवाई में असम के चबुआ एयरफोर्स स्टेशन से एक सरकारी कर्मचारी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी पाकिस्तान को लड़ाकू विमानों की लोकेशन, मिसाइल सिस्टम और अन्य गोपनीय जानकारी भेज रहा था।

Pak Spy Arrested: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक सरकारी कर्मचारी को असम के चबुआ एयरफोर्स स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भारतीय वायुसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान के हैंडलर्स तक पहुंचा रहा था। उसने लड़ाकू विमानों की लोकेशन, मिसाइल सिस्टम और अधिकारियों-कर्मचारियों से संबंधित गोपनीय जानकारी भी साझा की थी।

झबराराम की गिरफ्तारी के बाद खुला मामला

राजस्थान की इंटेलीजेंस टीम को पूछताछ के बाद कुछ और गतिविधियों का भी पता चला है। एडीजी (इंटेलीजेंस) प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि इस पूरे मामले की शुरुआत जनवरी में जैसलमेर निवासी झबराराम की गिरफ्तारी से हुई। उससे पूछताछ के दौरान एक अन्य संदिग्ध सुमित कुमार का नाम सामने आया, जो लगातार पाक खुफिया एजेंसियों के संपर्क में था।

असम में MTS के पद पर है कार्यरत

जांच में सामने आया कि आरोपी सुमित कुमार (36) निवासी प्रयागराज वर्तमान में एयरफोर्स स्टेशन छबुआ, असम में एमटीएस के पद पर कार्यरत है। वह अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एयरफोर्स स्टेशन से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं एकत्रित करता और सोशल मीडिया के जरिए पाक हैंडलर्स तक पहुंचाता था। राजस्थान इंटेलिजेंस की टीम ने एयरफोर्स इंटेलीजेंस, नई दिल्ली के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी सुमित को छबुआ से हिरासत में लिया।

3 साल से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था

उसे जयपुर स्थित केंद्रीय पूछताछ केंद्र लाया गया। यहां पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पिछले 3 साल से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था और धनराशि के बदले संवेदनशील सूचनाएं साझा कर रहा था। आरोपी ने एयरफोर्स स्टेशन छबुआ के साथ-साथ एयरफोर्स स्टेशन नाल जिला बीकानेर (राजस्थान) सहित अन्य सैन्य ठिकानों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं।

लड़ाकू विमान- मिसाइल सिस्टम की जानकारी भी लीक

उसने पाक को लड़ाकू विमानों की लोकेशन, मिसाइल सिस्टम और अधिकारियों/कर्मचारियों से संबंधित गोपनीय जानकारी भी साझा की। इसके अलावा आरोपी अपने नाम से जारी मोबाइल नंबरों के जरिए पाक हैंडलर्स के लिए सोशल मीडिया अकाउंट बनवाने में भी मदद करता था। उसके मोबाइल पर किन-किन से बात होती थी, इसकी भी जानकारी मिली है, इसके आधार पर जांच और विस्तृत की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण जयपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश, अगले 3 घंटों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular