Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Heavy Rain : करौली में भारी बारिश का कहर, मकान ढहने...

Rajasthan Heavy Rain : करौली में भारी बारिश का कहर, मकान ढहने से पिता-पुत्र की मौत, 2 घायल

राजस्थान के करौली जिले में रविवार तड़के भारी बारिश के कारण एक मकान ढह जाने से उसके मलबे में दबकर 40 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए.

मकान में सो रहे थे परिवार के लोग

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शहर के डोलीखर मोहल्ले में उस समय हुई, जब परिवार के लोग अपने घर में सो रहे थे.उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण मकान ढहने उसके मलबे में दबकर 2 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.

2 घायलों का चल रहा इलाज

करौली जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामकेश मीणा ने संवाददाताओं को बताया कि घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.मीणा के अनुसार, मृतकों की पहचान जाकिर खान (40) और उसके बेटे राशिद खान (12) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular