Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsRajasthan : डिप्टी सीएम दिया कुमारी के खिलाफ फर्जी खबरें छापने व...

Rajasthan : डिप्टी सीएम दिया कुमारी के खिलाफ फर्जी खबरें छापने व वसूली रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपी हिरासत में

राजस्थान पुलिस ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के खिलाफ फर्जी और मानहानिकारक खबरें प्रकाशित करने तथा उन्हें हटाने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग करने के आरोप में मध्य प्रदेश से दो व्यक्तियों—आनंद पांडे और हरीश दिवेकर—को हिरासत में लिया। आरोपियों ने ‘द सूत्र’ पोर्टल पर झूठी खबरें प्रकाशित कीं और मांग पूरी न होने पर ‘डिस्ट्रॉय दीया’ अभियान की धमकी दी थी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान पुलिस ने राज्य की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के खिलाफ कई फर्जी और मानहानिकारक खबरें प्रकाशित करने तथा उन्हें (खबरें) हटाने के लिए पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोप में मध्य प्रदेश से दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी आनंद पांडे और हरीश दिवेकर ने पिछले महीने समाचार पोर्टल ‘द सूत्र’ पर कुमारी के खिलाफ कथित तौर पर एक दर्जन से अधिक निराधार और मनगढ़ंत खबरे प्रकाशित की थीं। यह शिकायत 28 सितंबर को दर्ज कराई गई थी।

फर्जी खबरें हटाने के एवज में मांगे 5 करोड़ रुपए

शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने बाद में उपमुख्यमंत्री के परिचितों से संपर्क किया और ये झूठी खबरें हटाने और भविष्य में ऐसी खबरें प्रकाशित नहीं करने के लिए कई करोड़ रुपये की मांग की। जयपुर पुलिस की ओर से शुक्रवार देर रात जारी एक बयान में कहा गया कि आरोपियों ने कथित तौर पर पैसे नहीं मिलने पर उपमुख्यमंत्री की राजनीतिक और सामाजिक छवि खराब करने की धमकी दी। पुलिस ने कहा कि यही भ्रामक सामग्री एक अन्य संबद्ध वेब पोर्टल ‘द कैपिटल’ पर भी प्रकाशित की गई थी।

पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि तकनीकी जांच और गवाहों के बयानों से पुष्टि हुई है कि ये खबरें तथ्य-आधारित नहीं थीं। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने फर्जी खबरें हटाने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग की थी और मांग पूरी नहीं होने पर उपमुख्यमंत्री के खिलाफ ‘डिस्ट्रॉय दीया’ अभियान चलाने की धमकी दी थी।

विज्ञप्ति में कहा गया कि जांच अधिकारी ने साक्ष्यों के आधार पर शुक्रवार को मध्य प्रदेश के भोपाल से पांडे और दिवेकर को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए जयपुर ले आए। पुलिस ने कहा कि आपराधिक साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular