Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaRajasthan Elections : भाजपा के शीर्ष नेताओं की दिल्ली में बैठक

Rajasthan Elections : भाजपा के शीर्ष नेताओं की दिल्ली में बैठक

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक से पूर्व पार्टी के शीर्ष नेताओं ने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव पर चर्चा के लिए शनिवार को यहां बैठकें की। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक रविवार को होनी है। इससे पहले गत बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने जयपुर में पार्टी की राजस्थान इकाई के शीर्ष नेताओं के साथ देर रात तक बैठकें की थी।

जानकारी के मुताबिक अलवर से सांसद बालक नाथ ने शनिवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से उनके आवास पर मुलाकात की। जोशी को हाल में राजस्थान चुनाव के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी जोशी के आवास पर पहुंचे और उनकी मुलाकात करीब 3 घंटे तक चली। मेघवाल के जोशी के आवास से निकलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। बाद में जोशी ने नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की और कुछ देर बाद दोनों एक साथ रवाना हुए।

भाजपा नेता अरुण सिंह, पार्टी की राजस्थान इकाई के प्रमुख सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, सांसद राजेंद्र राठौड़ और अन्य नेताओं ने नड्डा के आवास पर बैठक में भाग लिया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular