Monday, May 25, 2026
HomeLatest Newsउत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में टला रेल हादसा, ऑटोमेटिक ट्रैक डिवाइस से...

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में टला रेल हादसा, ऑटोमेटिक ट्रैक डिवाइस से मिली तकनीकी खामी की चेतावनी, ट्रेन को समय रहते रोका

नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक स्वचालित ट्रैक उपकरण से मिली चेतावनी के कारण एक रेल दुर्घटना टल गई. दरअसल सीमांचल एक्सप्रेस का एक डिब्बा जब ताप का पता लगाने वाले उपकरण के ऊपर से गुजरा तो उसने अधिकारियों को तकनीकि खामी के बारे में चेतावनी दे दी.रेलवे अधिकारियों ने बताया कि चुनार स्टेशन पर लगे ‘हॉट एक्सल बॉक्स डिटेक्टर’ से चेतावनी भेजी गई.

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया,”जब ट्रेन (बिहार के जोगबनी से दिल्ली जा रही) शनिवार सुबह करीब 10 बजे स्टेशन पार कर रही थी तो स्लीपर कोच संख्या एस-3 के पहिए के एक्सल में बहुत अधिक तापमान पाया गया.

कोच को किया गया अलग,5 घंटे लेट हुई ट्रेन

उन्होंने कहा,”ट्रेन को अगले स्टेशन जिगना पर रोका गया और यात्रियों को अन्य डिब्बों में ले जाने के बाद डिब्बे को ट्रेन से अलग कर दिया गया. उन्होंने कहा कि सीमांचल एक्सप्रेस के प्रयागराज पहुंचने पर उसमें एक नया डिब्बा जोड़ा गया. इससे यात्रा में 5 घंटे का विलंब हुआ.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular