Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsRahul Gandhi को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, मानहानि मामले निचली...

Rahul Gandhi को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, मानहानि मामले निचली अदालत की कार्यवाही पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को शीर्ष अदालत से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरुद्ध दायर आपराधिक मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर सोमवार को रोक लगा दी.

क्या है पूरा मामला ?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता नवीन झा ने शाह के खिलाफ कथित टिप्पणी के लिए 2019 में राहुल गांधी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था. दरअसल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले चाईबासा में अपने एक भाषण के दौरान राहुल गांधी ने कथित तौर पर शाह के लिए ‘हत्यारा’ शब्द का इस्तेमाल किया था.

झारखंड सरकार और भाजपा नेता को नोटिस

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने राहुल गांधी की अपील पर झारखंड सरकार और भाजपा नेता को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है. गांधी ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है. उच्च न्यायालय ने निचली अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ जारी कार्यवाही को रद्द करने का अनुरोध करने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी.

इस खबर को भी पढ़ें: ‘दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को जनादेश देगी’, बोले सचिन पायलट

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image