Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsPunjab News : पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमा पार हथियार मॉड्यूल...

Punjab News : पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमा पार हथियार मॉड्यूल का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, पांच पिस्तौल बरामद

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में पाकिस्तान से संचालित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Punjab News : चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के तस्कर के निर्देशों पर काम कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सीमा पार से हथियार तस्करी के एक ‘मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ करने का मंगलवार को दावा किया। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आरोपी भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से हथियारों की एक खेप प्राप्त करने के बाद उस खेप को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए जा रहा था, तभी पुलिस टीम ने उसे रोका।

पंजाब पुलिस ने किया भंडाफोड़

यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, खुफिया दल के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से चल रहे हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और पाकिस्तान के एक तस्कर के निर्देशों के तहत काम कर रहे एक सदस्य को गिरफ्तार कर पांच पिस्तौल बरामद कीं।

डीजीपी ने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इनका संबंध पाकिस्तान स्थित एक तस्कर से है। ये हथियार अपराधियों और गैंगस्टरों के लिए थे, ताकि क्षेत्र में शांति और सद्भाव को बिगाड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि अमृतसर स्थित राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे गिरोह समेत उसके संबंधों का पर्दाफाश करने के लिए जांच की जा रही है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular