Wednesday, October 28, 2026
HomeLatest News'जनता पर अन्याय करने वाली BJP की विदाई तय है' सहारनपुर में...

‘जनता पर अन्याय करने वाली BJP की विदाई तय है’ सहारनपुर में रोड शो के दौरान बोलीं प्रियंका गांधी,पढ़े और क्या कहा ?

सहारनपुर (उप्र), उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 8 सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए प्रचार समाप्त होने से कुछ घंटे पहले, कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने बुधवार को यहां विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में रोड शो किया.जैन बाग क्षेत्र से शुरू हुआ रोड शो रायवाला, जेबीएस इंटर कॉलेज, कम्बोह पुल से होकर लगभग 2 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए मुस्लिम बहुल इलाके कुतुब शेर में समाप्त हुआ.कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारे में भी जाने का कार्यक्रम था, लेकिन प्रशासन ने उन्हें अनुमति नहीं दी

”जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया”

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रियंका गांधी ने कहा, ”उत्तर प्रदेश के सहारनपुर वासियों के इस प्यार से अभिभूत हूं.यह उत्साह, यह जोश और यह जज्बा आने वाले परिवर्तन की आहट है.उन्होंने कहा,”बेरोजगारी और महंगाई से निराश हो चुकी जनता को अब बदलाव की उम्मीद दिखने लगी है. यह उत्साह उसी उम्मीद की झलक है.जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है.जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया.”

एक खुले वाहन में इमरान मसूद के साथ सवार प्रियंका गांधी ने हाथ जोड़कर सड़क के दोनों ओर मौजूद भीड़ का अभिवादन किया.उन्होंने भीड़ की ओर हाथ भी हिलाया, जिसमें बुर्का पहने महिलाएं भी शामिल थीं और उन्होंने भी जवाब में हाथ हिलाया.

फूलों से किया लोगों ने अपने नेता का स्वागत

कांग्रेस के झंडों और गुब्बारों के अलावा, समाजवादी पार्टी के झंडे भी कांग्रेस नेता के वाहन के साथ चल रहे उत्साही समर्थकों ने ले रखे थे.अपने नेता को अपने इलाके में घूमता देख खुश होकर, स्थानीय लोगों ने छतों से फूलों और कागज के रंगीन टुकड़ों की वर्षा की.रोड शो के दौरान नेताओं को अचूक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किये गये थे .

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image