Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsLok Sabha Election 2024 : प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाया...

Lok Sabha Election 2024 : प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाया वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने का आरोप,कही ये बड़ी बात,जानें क्या कहा ?

वायनाड (केरल) कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी पार्टी चुनाव प्रचार के दौरान भी वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी है.

भाजपा और पीएम मोदी पर साधा निशाना

वायनाड लोकसभा क्षेत्र में एक नुक्कड़ सभा में भाजपा और प्रधानमंत्री को विभिन्न मुद्दों पर घेरने का प्रयास करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार मूल्य वृद्धि और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर ध्यान देने में विफल रही है.वायनाड से प्रियंका के भाई राहुल गांधी एक बार फिर किस्मत आजमा रहे हैं.उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव ‘लोकतंत्र और भारतीय संविधान को बचाने’ का अवसर है

प्रियंका गांधी ने लगाया आरोप

प्रियंका ने आरोप लगाया कि पिछले 10 साल में भाजपा के शासन में पेट्रोल, डीजल और अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम बहुत ज्यादा बढ़े हैं.उन्होंने कहा कि इसी तरह बेरोजगारी की दर भी बढ़ी है.कांग्रेस नेता ने दावा किया कि प्रधानमंत्री और भाजपा नेता इन समस्याओं पर ध्यान नहीं देंगे.वे विकास की बात नहीं करेंगे, वे वास्तविक मुद्दों पर बात नहीं करेंगे.प्रियंका ने यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री और भाजपा नेता नए-नए मुद्दे उठा रहे हैं जिनका आम लोगों की जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular