Thursday, June 25, 2026
HomeLatest NewsPM मोदी एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, देश को...

PM मोदी एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, देश को मिलने जा रही 4 नई वंदे भारत ट्रेनें, जानें रूट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एर्नाकुलम जंक्शन-केएसआर बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यह केरल की तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी, जो राज्य को तमिलनाडु और कर्नाटक से जोड़ेगी। इस नई सेवा के साथ दक्षिणी रेलवे के तहत कुल 12 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी। ट्रेन आठ कोचों की विशेष सेवा के रूप में संचालित होगी।

कोच्चि। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को एर्नाकुलम जंक्शन-केएसआर बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सुबह सात बजे आयोजित एक समारोह के दौरान ट्रेन (06652) का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करेंगे। भाजपा ने घोषणा की कि केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और जॉर्ज कुरियन तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर एर्नाकुलम जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे।

दक्षिणी रेलवे द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नयी शुरू की गई एर्नाकुलम-केएसआर बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस केरल के लिए तीसरी वंदे भारत सेवा होगी। यह राज्य को तमिलनाडु और कर्नाटक से जोड़ेगी। बयान में कहा गया है कि इसके साथ ही दक्षिणी रेलवे के अधिकार क्षेत्र में कुल 12 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनें संचालित होंगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘केएसआर बेंगलुरु-एर्नाकुलम वंदे भारत एक्सप्रेस केरल की वाणिज्यिक राजधानी एर्नाकुलम और बेंगलुरु महानगर के बीच निर्बाध संपर्क प्रदान करेगी। यह ट्रेन कृष्णराजपुरम और केएसआर बेंगलुरु पहुंचने से पहले त्रिशूर, पलक्कड़, कोयंबटूर, तिरुप्पुर, इरोड और सलेम सहित केरल और तमिलनाडु के प्रमुख शहरों से होकर गुज़रती है।’ अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन (06652) एर्नाकुलम जंक्शन-केएसआर बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस आठ कोचों के साथ एक विशेष सेवा के रूप में संचालित होगी।

एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस

दक्षिण भारत में एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रा का समय करीब 2 घंटे से ज्यादा घटाकर केवल 8 घंटे 40 मिनट कर सकेगी. एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस प्रमुख आईटी और वाणिज्यिक केंद्रों को जोड़ने में भी मदद करेगी। यह रूट केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच इकोनॉमिक एक्टिविटी और टूरिज्म को बढ़ावा देने में मदद करेगा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image