Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsMiguel Uribe: कोलंबिया में रैली के दौरान राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल...

Miguel Uribe: कोलंबिया में रैली के दौरान राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को मारी गोली, हालत गंभीर, हमलावर को किया गिरफ्तार

Miguel Uribe: कोलंबिया के बोगोटा में रैली के दौरान सांसद और राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को पीछे से गोली मार दी गई। वे गंभीर रूप से घायल हैं। घटना फोंटिबोन पार्क में हुई और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Colombia Shooting: कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में शनिवार को एक चुनाव प्रचार अभियान रैली के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने सांसद मिगुएल उरीबे टर्बे को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गए. प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी. देश के ऊपरी सदन सीनेट के सदस्य उरीबे अगले साल होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के संभावित प्रत्याशी हैं. उनकी पार्टी ‘डेमोक्रेटिक सेंटर’ ने एक बयान जारी कर इस घटना को हिंसा का अस्वीकार्य कृत्य बताया.

सांसद को हमलावरों ने पीछे से मारी गोली

उनकी पार्टी ने बताया कि यह घटना फोंटिबोन के एक पार्क में हुई जब हथियारबंद हमलावरों ने सांसद को पीछे से गोली मार दी. सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में खून से लथपथ उरीबे को कई लोगों द्वारा पकड़े देखा जा सकता है. संभवत: उनके सिर पर चोट आई है. अभी तक सीनेटर की हालत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

बोगोटा के मेयर कार्लोस गैलन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर बताया कि संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया गया है लेकिन संघीय सरकार ने कहा कि इस हमले के जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए इनाम घोषित किया गया है.

कौन हैं मिगुएल उरीबे टर्बे ?

उरीबे एक दक्षिणपंथी सीनेटर हैं और उनकी मां एक पत्रकार थीं. उनकी मां की एक आपराधिक गिरोह ने अपहरण करने के बाद हत्या कर दी थी. उरीबे को मई 2026 में होने वाले कोलंबिया के राष्ट्रपति पद के चुनाव का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image