Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather Update: राजस्थान को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने...

Rajasthan Weather Update: राजस्थान को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार से राज्य के कई हिस्सों में मॉनसून पूर्व बारिश की संभावना है।

Rajasthan Mausam: राजस्थान में झुलसा देने वाली गर्मी का दौरा जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने राहत वाली खबर दी है. जिसके अनुसार राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार से मॉनसून पूर्व बारिश होने की संभावना है. जिससे लोगों को कई दिन की प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकती है.

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार उत्तर पश्चिमी राजस्थान व आसपास में एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है और एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है जिसके प्रभाव से उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद बादल गरजने, 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है.

20 जून से बढ़ेंगी बारिश की गतिविधियां

इसके अनुसार राज्य में आंधी बारिश की गतिविधियां आगामी दिनों में जारी रहने और 20 जून से बारिश की तीव्रता व क्षेत्र में और बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है. वहीं आंधी बारिश के असर से आगामी 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट हो सकती है और लोगों को कई दिन की भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। राज्य के श्रीगंगानगर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 49.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: Israel-Iran War: ईरान ने इजरायल पर की मिसाइलों की बरसात, बढ़ते तनाव के बीच NSC की आपात बैठक

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular