Thursday, November 5, 2026
HomeLatest NewsJaipur: सविता माली आर्ट इनोवेशन' का साहित्यिक पुरस्कार कवि विजय राही को...

Jaipur: सविता माली आर्ट इनोवेशन’ का साहित्यिक पुरस्कार कवि विजय राही को मिला

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में कवि विजय राही को ‘सविता माली आर्ट इनोवेशन’ साहित्यिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार साहित्य व लेखन में उनके योगदान के लिए दिया गया. दिवंगत कला-मर्मज्ञ सविता माली की स्मृति में स्थापित इस पुरस्कार के तहत चयनित रचनाकारों को प्रशस्ति पत्र के साथ 25,000 रुपये की सम्मान राशि दी जाती है.

जयपुर। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) में कवि विजय राही को ‘सविता माली आर्ट इनोवेशन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार साहित्य और लेखन के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा के लिए दिया गया है, जो इस सीरीज का चौथा पुरस्कार है।

‘सविता माली आर्ट इनोवेशन’ पुरस्कार स्मृतिशेष जोधपुर की कला-मर्मज्ञ और चित्रकार सविता माली की स्मृति में स्थापित किए गए हैं। इन पुरस्कारों का मुख्य उद्देश्य कला, साहित्य और संबंधित क्षेत्रों में अनुभवी व्यक्तियों के सम्मान के साथ-साथ नई उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना है। चयनित कलाकारों और लेखकों को अभिनंदन पत्र के साथ 25,000 रुपये की सम्मान राशि भी दी जाती है।

विजय राही की कविताएं देश की कई प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं। राजस्थान की कॉलेज शिक्षा में हिंदी के सहायक आचार्य विजय अपनी अलग व अनूठी काव्य शैली के लिए जाने जाते हैं, जिनमें सरलता होने के साथ ही गहरा भाव-बोध अनुभूत किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: सीमावर्ती एवं ट्राइबल क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ भरे जाएंगे चिकित्सकों के रिक्त पद : चिकित्सा मंत्री

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image