Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsUNGA Session: अमेरिका नहीं जाएंगे पीएम मोदी, विदेश मंत्री एस.जयशंकर करेंगे संयुक्त...

UNGA Session: अमेरिका नहीं जाएंगे पीएम मोदी, विदेश मंत्री एस.जयशंकर करेंगे संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने के अंत में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च-स्तरीय सत्र में शामिल नहीं होंगे। भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे, जो 27 सितंबर को सत्र को संबोधित करेंगे। महासभा का 80वां सत्र 9 सितंबर से शुरू होगा, जबकि उच्च स्तरीय सत्र 23 से 29 सितंबर तक चलेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर को पहली बार इस मंच से भाषण देंगे।

UNGA Session: संयुक्त राष्ट्र। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने के अंत में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक उच्च-स्तरीय सत्र में शामिल नहीं होंगे। यहां जारी वक्ताओं की संशोधित अनंतिम सूची से यह जानकारी मिली है। संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र नौ सितंबर को शुरू होगा। उच्च स्तरीय सत्र 23 से 29 सितंबर तक होगा जिसमें ब्राजील पारंपरिक रूप से सत्र का पहला वक्ता होगा उसके बाद अमेरिका दूसरे स्थान पर होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर को यूएनजीए के मंच से वैश्विक नेताओं को संबोधित करेंगे। व्हाइट हाउस में अपने दूसरे कार्यकाल में संयुक्त राष्ट्र सत्र में यह उनका पहला संबोधन होगा। उच्च स्तरीय सत्र में शामिल होने वाले वक्ताओं की शुक्रवार को जारी संशोधित अनंतिम सूची के अनुसार भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे। वह 27 सितंबर को सत्र को संबोधित करेंगे।

दरअसल इससे पहले जुलाई में जारी वक्ताओं की अनंतिम सूची में यह जानकारी दी गई थी कि प्रधानमंत्री मोदी 26 सितंबर को सत्र को संबोधित करेंगे। इजराइल, चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के शासनाध्यक्ष 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को संबोधित करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी देंगे भाषण

इस बैठक की शुरुआत ब्राजील के भाषण से होगी, जिसके बाद अमेरिका UNGA महासभा को संबोधित करेगा। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देते दिखाई देंगे। वहीं, विदेश मंत्री एस.जयशंकर 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular