Sunday, April 26, 2026
HomeLatest NewsPM Modi in Latur : 'कुछ लोग किस्तों में प्रधानमंत्री बनाना चाहते...

PM Modi in Latur : ‘कुछ लोग किस्तों में प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं’,लातूर में बोले पीएम मोदी,राहुल गांधी को लेकर कही ये बात,जानें पीएम ने क्या कहा ?

लातूर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि आतंकवाद से निपटने के भारत सरकार के रुख में कांग्रेस शासन के दौरान अपनाए गए दृष्टिकोण की तुलना में बहुत बड़ा बदलाव देखा गया है. मोदी ने महाराष्ट्र के लातूर में एक चुनावी रैली में कहा,”कांग्रेस शासन के दौरान खबरों की सुर्खियां होती थी कि भारत ने आतंकी गतिविधियों के बारे में पाकिस्तान को एक और डोजियर सौंपा. मीडिया में हमारे कुछ मित्र ऐसे किसी भी डोजियर के भेजे जाने पर ताली बजाते थे.”

”आज भारत घर में घुस के मारता है”

मोदी ने कहा,”भारत डोजियर नहीं भेजता. आज भारत घर में घुस के मारता है.उन्होंने ने यह भी दावा किया कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ ने एक ‘फॉर्मूला’ तैयार किया जिसके तहत विपक्षी गठजोड़ में शामिल दलों को सत्ता में आने पर एक-एक साल के लिए प्रधानमंत्री का पद मिलेगा.

”कुछ लोग किस्तों में प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं”

मोदी ने कहा कि ऐसी व्यवस्था से देश के हित की आशा नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा,”कुछ लोग किस्तों में प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं.उन्होंने हर साल एक प्रधानमंत्री बनाने का फैसला किया है.”

”कांग्रेस के शहज़ादे को बुखार आ जाता है”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा,”जब मैं एक भारत श्रेष्ठ भारत की बात करता हूं तो कांग्रेस के शहज़ादे को बुखार आ जाता है.”

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular