Sunday, April 26, 2026
HomeIndiaIndia US Trade Deal के बाद PM Modi ने शेयर किया खास...

India US Trade Deal के बाद PM Modi ने शेयर किया खास मैसेज, कहा-‘आत्मविश्वास वह बल जिससे सब कुछ संभव’

India US Trade Deal: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि आत्मविश्वास वह बल है जिससे सब कुछ संभव है और विकसित भारत के सपने को साकार करने में यही शक्ति काम आएगी. मोदी ने यह टिप्पणी अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बनने के कुछ घंटों बाद की है।

India US Trade Deal: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि आत्मविश्वास वह बल है जिससे सब कुछ संभव है और विकसित भारत के सपने को साकार करने में यही शक्ति काम आएगी. मोदी ने यह टिप्पणी अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बनने के कुछ घंटों बाद की है। इस समझौते के तहत वॉशिंगटन भारतीय वस्तुओं पर जवाबी शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा खास संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘आत्मविश्वास वह शक्ति है जिसके बल पर सब कुछ संभव है. विकसित भारत के सपने को साकार करने में देशवासियों की यही शक्ति बहुत काम आने वाली है.

संस्कृत में श्लोक लिख कही ये बात

मोदी ने संस्कृत का यह श्लोक भी साझा किया- ‘श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति प्रागल्भ्यात् सम्प्रवर्धते। दाक्ष्यात् तु कुरुते मूलं संयमात् प्रतितिष्ठत.’ उन्होंने इस श्लोक का अर्थ समझाते हुए लिखा, ‘शुभ कार्यों से धन अर्जित होता है. यह साहस और आत्मविश्वास से बढ़ता है, कुशलता एवं दक्षता से स्थिर रहता है और संयम द्वारा सुरक्षित होकर राष्ट्र की प्रगति में सहायक बनता है.’

ये भी पढ़ें: Epstein Files Investigation: एपस्टीन मामले से जुड़ी बड़ी खबर, बिल क्लिंटन ने पत्नी हिलेरी समेत प्रतिनिधि सभा के सामने गवाही देने पर जताई सहमति

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular